Aage Bajrangi Nache – Lyrics in Hindi

Home » New Bhajan » Aage Bajrangi Nache – Lyrics in Hindi

आगे बजरंगी नाचे

आगे बजरंगी नाचे पीछे भैरव झूम झूम नाचे,
सिंह पे सवार हुई दुर्गा भवानी,
दोनों के बिच सजी मूरत सुहानी,
आगे बजरंगी…


लाल लाल सिंदूर तन में लगाना,
जी बजरंगी बाला,
मन में रखे ना जरा भेद भैरवजी,
तन है जो काला,
काली लंगोटी में भैरव सुहाए,
लाल लंगोटी हनुमान भाए,
आगे बजरंगी…


ऊँची ऊचाई उड़े झूमे कूदे है बजरंगी बाला,
स्वान पे करते सवारी जो,
देखो जी भैरव निराला,
गोल गोल बजरंगी गदा घुमाये,
भैरव के हाथो में मुघधर सुहाए,
आगे बजरंगी…


मैया की मढिया में आगे बिराजे है बजरंगी बाला,
पीछे है भैरव का मंदिर मनोहर जो फल देने वाला,
ध्वजा चढ़ाके लो बजरंग मनाये,
सिन्दूर तेल दियो भैरव चढ़ाये,
आगे बजरंगी…


Aage Bajrangi Nache

Scroll to Top