Aate Jaate Hue Gungun Aaya Karo – Lyrics in Hindi

Home » New Bhajan » Aate Jaate Hue Gungun Aaya Karo – Lyrics in Hindi

आते जाते हुए गुनगुनाया करो

आते जाते हुए गुनगुनाया करो,
राम बोला करो राम गाया करो…


रिश्ता रखते हो तुम जैसे संसार से,
मोह बंधन, बंधा है जैसे परिवार से,
(मोह बंधन, बंधा हो परिवार से,)

मोह बंधन बंधा है जैसे परिवार से,
(मोह बंधन, बंधा हो परिवार से,)
थोड़ा उससे भी रिश्ता निभाया करो,
राम बोला करो राम गाया करो…


कौन कहता है की छोड़कर काम को,
(कौन कहता है की छोड़ो तुम काम को,)
अच्छा हो याद रखो अगर राम को,

अच्छा हो याद रखो अगर राम को,
सुख दुःख में ना उनको भुलाया करो,
राम बोला करो राम गाया करो…


जिंदगी है ये, यूँ ही गुजर जाएगी,
(जिंदगी तेरी, यूँ ही गुजर जाएगी,)
शानो शौकत की दुनिया उजड़ जाएगी,

शानो शौकत की दुनिया उजड़ जाएगी,
अपने मन से उन्हें ना भुलाया करो,
राम बोला करो राम गाया करो…


आते जाते हुए, गुनगुनाया करो,
राम बोला करो राम गाया करो…


Aate Jaate Hue Gungun Aaya Karo

Scroll to Top