Bhakto Ko Darshan De Gayi Re – Lyrics in Hindi

Home » Bhajan » Durga Bhajan » Bhakto Ko Darshan De Gayi Re – Lyrics in Hindi

भक्तो को दर्शन दे गयी रे, एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा, मैया नाम तेरा क्या है?
नाम तेरा क्या है? नाम तेरा क्या है?
भक्तो ने पुछा, मैया नाम तेरा क्या है?

वैष्णो माँ (नाम) बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा, मैया धाम तेरा क्या है?
धाम तेरा क्या है? धाम तेरा क्या है?
भक्तो ने पुछा, मैया धाम तेरा क्या है?

परबत त्रिकुट बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा, माँ सवारी तेरी क्या है?
सवारी तेरी क्या है? सवारी तेरी क्या है?
भक्तो में पुछा. मैया सवारी तेरी क्या है?

पीला शेर बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा, माँ प्रसाद तेरा क्या है?
प्रसाद तेरा क्या है? प्रसाद तेरा क्या है?
भक्तो में पुछा, माँ प्रसाद तेरा क्या है?

हलवा पूरी चना बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा, माँ श्रृंगार तेरा क्या है?
श्रृंगार तेरा क्या है? श्रृंगार तेरा क्या है?
भक्तो में पुछा, माँ श्रृंगार तेरा क्या है?

चोला लाल बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो में पुछा, माँ शस्त्र तेरा क्या है?
शस्त्र तेरा क्या है? शस्त्र तेरा क्या है?
भक्तो में पुछा, माँ शस्त्र तेरा क्या है?

त्रिशूल चक्र बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


भक्तो ने पुछा, सबसे प्यारा तेरा क्या है?
प्यारा तेरा क्या है? प्यारा तेरा क्या है?
भक्तो ने पुछा, सबसे प्यारा तेरा क्या है?

भक्तो का प्यार बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या
भक्तो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या


Bhakto Ko Darshan De Gayi Re

Narendra Chanchal


Durga Bhajan



Scroll to Top