Jago Jago Sherawali Savera Ho Gaya – Lyrics in Hindi

Home » Bhajan » Durga Bhajan » Jago Jago Sherawali Savera Ho Gaya – Lyrics in Hindi

जागो शेरोवाली, सवेरा हो गया है

जागो जागो शेरोवाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।

तर्ज – मिलो ना तुम तो हम घबराये,

जागो जागो शेरोवाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।

फुट रही सूरज की लाली,
जागो ज्योतावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

जागो जागो शेरोवाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

चहचहा रही चिड़ियों ने,
छोड़ा अपना बसेरा है।

किरणे सुनहरी चमकी,
कोयल ने दिल का तार छेड़ा है।

पुष्प हार लाये वनमाली,
जागो पहाड़ोवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।

जागो जागो शेरावाली जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

गाते है गीत झरने,
नदियों ने छेड़े माँ तराने है।

ठंडी पवन के झोंके,
मन को तो लगते माँ सुहाने है।

ओस में डूबी है हरियाली,
रात गई मतवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

जागो जागो शेरावाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

आचमन कराती गंगा,
मुख धो रहे है सिंधु सातो माँ।

पूजन को आया भक्त,
जागो जागो जागो शेरावाली माँ।

सजी आरती की है थाली,
जागो भवनोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।

जागो जागो शेरावाली जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

जागो जागो शेरोवाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।

फुट रही सूरज की लाली,
जागो ज्योतावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है॥

जागो जागो शेरोवाली, जागो मेहरावाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।


Jago Jago Sherawali Savera Ho Gaya

Lakhbir Singh Lakkha


Durga Bhajan



Scroll to Top