Sawre Ko Dil Me Basa Kar To Dekho – Lyrics in Hindi

Home » Bhajan » Krishna Bhajan » Sawre Ko Dil Me Basa Kar To Dekho – Lyrics in Hindi

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो,
दुनिया से मन को हटा कर तो देखो।

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो,
दुनिया से मन को हटा कर तो देखो।

बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


बांके बिहारी भक्तों के दिलदार,
सदा लुटाते हैं कृपा के भण्डार।


मीरा ने जैसे गिरिधर को पाया,
प्याला ज़हर का अमृत बनाया।

तुम अपनी हस्ती मिटा कर तो देखो,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


तेरी पल में झोली वो भर देगा,
दुःख दर्द जिंदगी के वो हर लेगा।

चौखट पे दामन फैला कर तो देखो,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


श्याम बिना तेरा कोई ना अपना,
ये दुनिया है सब झुटा सपना।

नजरो से परदा हटाकर तो देखो,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


चित्र विचित्र का तो बस यही कहना,
प्रभु चरणो से कही दूर नहीं रहना।

जिंदगी यह बंदगी में मिटा कर तो देखो,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो,
दुनिया से मन को हटा कर तो देखो।

बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी,
एक बार वृन्दावन आ कर तो देखो॥


Sawre Ko Dil Me Basa Kar To Dekho

Chitra Vichitra Ji Maharaj


Krishna Bhajan



Scroll to Top